चुर्क। ग्राम पंचायत कुर्रा के मुसही चरका टोला स्थित एक स्कूल के चहारदीवारी कार्य को शुक्रवार की दोपहर ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में बच्चों की संख्या काफी अधिक है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे भी पढ़ते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए खाली जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाना चाहिए। ऐसा न कर सिर्फ भवन एरिया की ही चहारदीवारी बनवाई जा रही है, जिससे बाहरी लोग जमीन कब्जाते जा रहे हैं। तहसीलदार विकास पांडेय ने खाली पड़ी जमीन को चहारदीवारी निर्माण के जरिए सुरक्षित करवाने का आश्वासन दिया, तब गांव के लोग शांत हुए। प्रधान आरती सोनकर ने भी विकास कार्य बाधित करने का आरोप लगाया। इस मौके पर राजपती, रामकेश, दीपक, बुधिराम, रंगलाल, रमेश, बबुंदर, इंदल, मिंटू, राकेश, कलावती, मगरी, राधिका, धिराजी, लालती, सविता, तेतरी, सुकुवारी, चंपी आदि मौजूद रहे।