दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव पेड़ में फंदे से लटकता पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार मनबसा गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी मनोहर शुक्रवार की सुबह मनबसा गांव में अपने घर से कही जाने के लिए निकली थी11 बजे कुछ लोगों ने कटौंधी गांव में एक महिला का शव साड़ी के सहारे पेड़ में लटके हुए देखा तो सनसनी फैल गई। शव को उतारकर उसकी शिनाख्त कराई गई तो वह मनबसा निवासी राजकुमारी निकली। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका का पति कमाने बाहर गया हुआ था। वह दो लड़कों के साथ घर पर रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।