फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल में होंगे स्वदेशी डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के तहत नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) स्वदेशी रूप से विकसित व निर्मित इलेक्ट्रिक डंपर का प्रयोग करेगी। 205 टन क्षमता के इस डंपर का निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) द्वारा किया गया है। मैसूर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध (सीएमडी) पीके सिन्हा और बीईएमएल के सीएमडी दीपक कुमार ने नवनिर्मित इलेक्ट्रिक डंपर को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक तकनीकी संचालक गुणाधर पांडेय और महाप्रबंधक उत्खनन एससी वत्स भी उपस्थित थे। बीएच 205ई मॉडल का यह डंपर खदानों में परिचालन के लिए एक इलेक्ट्रिक ड्राइव रीयर डंप ट्रक है। इसकी कार्य प्रणाली पर्यावरण के अनुकूल है। 2300 हॉर्स पावर वाले इलेक्ट्रॉनिक इंजन और आलटरनेट करेंट ड्राइव के चलते यह डंपर कम मेंटेनेंस के साथ खदान रोड पर असाधारण प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। डंपर के आसान एवं सुरक्षित परिचालन के लिए इसमें ऑपरेटर के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए आधुनिक डैश-बोर्ड, सीट, आपातकालीन स्टीयरिंग, ब्रेकिंग और निकटतम चेतावनी यंत्र लगाए गए हैं। एनसीएल ने हाल ही में 100 टन क्षमता के 103 डंपरों की खरीद का ऑर्डर दिया है। इस ऑर्डर की पहली खेप में कंपनी को आठ डंपरों की सप्लाई की गई है, जिनमें से छह निगाही परियोजना व दो की अमलोरी परियोजना में राष्ट्र को समर्पित किया गया। कंपनी के कोयला क्षेत्रों जयंत में 39, अमलोरी में 16, निगाही में 10, दुधीचुआ में नौ, खडिय़ा में सात, ककरी में 10, बीना में दो और झिंगुरदा में 10 डंपर इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें