फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव के लिए जिले में पहुंची 1900 ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वर्ष 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ) से मतदान करेंगे। इसके लिए आयोग ने बैंगलोर की एक निजी कंपनी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में 1900 सौ ईवीएम भेज दिया है। कलेक्ट्रेट में स्थित निर्वाचन विभाग के गोदाम में ईवीएम को सुरक्षित रखवाया जा रहा है। जल्द ही इंजीनियरों की टीमें ईवीएम के टेस्टिंग का कार्य शुरू करेंगी।
विज्ञापन

बतादें कि वर्ष 2014 में जिले के मतदाता 936 मतदान केंद्र और 1468 मतदेय स्थल पर मताधिकार का प्रयोग किए थे। लेकिन वर्ष 2019 में होने वाले लोस चुनाव में 939 मतदान केंद्र और 1475 बूथों पर वोटर वोट डालेंगे। चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे भारत निर्वाचन आयोग तैयारियां तेज कर रहा है। आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शनिवार को बैंगलोर से दो ट्रक ईवीएम कलेक्ट्रेट पहुंची। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों ट्रकों में करीब 1900 ईवीएम है। ईवीएम को गोदाम में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। कहा कि इंजीनियरों की टीमें जल्द ही ईवीएम के टेस्टिंग का कार्य शुरू करेंगी। उन्होंने बताया कि जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में एक सितंबर से मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण का कार्य चल रहा है। चार जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें