सोनभद्र। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब पांच बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोखर गांव मेें हुई। मारपीट में कमलेश (32) का सिर फट गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। जिला अस्पताल में पुलिस ने घायल का उपचार कराया। पुलिस ने बताया कि घायल ने एक के के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है।