फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में कुएं में गिरा वृद्ध, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत खंहरिया टोले में बीती रात एक वृद्ध की अबूझ हाल में कुएं में गिरने से मौत हो गई। वृद्ध के पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजन मातम में डूब गए। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरँगपानी ग्राम पंचायत के खम्हरिया टोला में शिवचरण (62) पुत्र स्वप्त रामा गौड़ निवासी काशीकुड की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। मृतक के परिजनों के मुताबिक वह काम के सिलसिले में खम्हरिया टोला गया था। बीती रात वह शौच के लिए रामकिशुन के घर के पास स्थित नाले पर जा रहा था कि अबूझ हाल में कुएं में समा गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सोमवार सुबह पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टंम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें