चोपन। रेलवे स्टेशन से होकर शक्तिनगर तक जाने वाली 51677 चोपन-शक्तिनगर सुपरफास्ट पैसेंजर का परिचालन शुरू हो गया है। वह पूर्व निर्धारित समय सुबह साढ़े दस बजे चोपन से और दोपहर 1.10 बजे शक्तिनगर से चलकर चोपन 4.30 बजे पहुंचेगी। गौरतलब हो कि चोपन-शक्तिनगर पैसेंजर का सितंबर 2017 से संचालन बंद कर दिया गया था। इससे चोपन से लेकर शक्तिनगर तक के लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।