फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले के ढेर से मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थिति बैरपान के पास शुक्रवार की सुबह कोयले के ढेर में दो दिन से लापता कौवानाला औड़ी निवासी एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। हत्या कर शव को कोयले के नीचे दबाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

कौआनाला निवासी रुस्तम ने बताया कि उसका भाई जहांगीर अंसारी (27) पुत्र समसुद्दीन अंसारी बुधवार की रात से ही घर से गायब था। जहांगीर औड़ी मोड़ पर मिस्री का कार्य करता था। परिजनों ने जब जहांगीर की खोजबीन शुरू की तो कुछ लोगों से मालूम हुआ कि वह किसी ट्रेलर पर जाते हुए दिखाई दिया था। परिजन खोजबीन करते हुए शुक्रवार की सुबह बैरपान के पास पहुंचे, जहां दो दिन पूर्व एक कोयला लदा ट्रेलर पलटा था। वहां पड़े एक चप्पल पर रुस्तम की नजर पड़ी, तो वे लोग कोयला हटाकर खोजने लगे । कोयला अधिक होने पर रुस्तम बैरपान गांव से फावड़ा लेकर कोयला हटाना शुरू किय़ा। कुछ देर बाद उसे कोयले के ढेर से उसके भाई का शव बरामद हुआ। रुस्तम ने घटना की जानकारी 100 नंबर पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जहांगीर का शव कोयले के ढेर में कैसे पहुंचा, उसके साथ कौन सी घटना घटित हुई, इन सवालों के जवाब को तलाशने के लिये जब वाहन मालिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका चालक घटना के दिन से ही फरार है। इस संबंध में पिपरी क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। उसके मिलने पर सच्चाई का खुलासा होगा। बड़ा सवाल यह है कि यदि जहांगीर ट्रेलर पर सवार था तो उसके पलटने के बाद वह कोयला के नीचे कैसे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें