फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर नक्सलियों की बढ़ी चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। छत्तीसगढ़ के सुकमा जंगल में मुठभेड़ के बाद बार्डर पर नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ गई है। इसकी भनक लगते ही एसपी ने नक्सल क्षेत्र के सभी थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया है। सोमवार को सीमावर्ती इलाकों में सीआरपीएफ, पीएसी ने सघन कांबिंग कर ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ किया।
विज्ञापन

रविवार की शाम जिले से सटे छत्तीसगढ़ के सुकमा जंगल में कांबिंग के दौरान नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग कर दी। खुद का बचाव करते हुए जवानों ने नक्सलियों पर फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के मारे जाने का अंदेशा है। सोमवार को छत्तीसगढ़ फोर्स नक्सलियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। फोर्स का दबाव पड़ने पर कई खूंखर नक्सली बार्डर पर डेरा डाल दिए है। इसका इनपुट मिलने के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस का दबाव पड़ने पर नक्सली जिले में प्रवेश न कर सकें। इसके मद्देनजर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार बार्डर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें