फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 12 लोग घायल, नौ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हुए विभिन्न सड़क हादसों में करीब 12 लोग घायल हो गए। मुक्खा मोड़ स्थित जीप स्टैंड से एक ऑटो रिक्शा गुरुवार को दोपहर करीब दर्जन भर सवारियों को बैठाकर शाहगंज की तरफ जा रहा था। जैसे ही ऑटो रिक्शा खुटहा गांव में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में आशीष (30) निवासी चकौली, मुनिया (55) निवासी वीरकला, सुघरी (35) निवासी मिझुन, धनावल मिर्जापुर के चचेरे भाई मोहन (6), अजय (5) घायल हो गए। दोनों कुसी गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं पुरना गांव में बुधवार की देर रात मिर्जापुर से एक बारात घोरावल के पेढ़ गांव जा रही थी। बाराती ट्रक पर सवार थे। ट्रक धोवा पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। कुछ ने निजी अस्पतालों में इलाज करा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से मनोज (25), विशाल (18) निवासी जमुई, सदाफल (23) पटेहरा, रामरक्षा (45) पेढ़ को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें