फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाजनों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी स्थित हनुमान मंदिर में अपने मंगेतर के साथ दर्शन करने गई युवती के साथ हुए गैंगरेप का मामला तूल पकड़े हुए है। इसको लेकर सपाजनों ने बुधवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

चोपन बस स्टैंड में नगर अध्यक्ष कुशल सिंह की अगुवाई में जुटे सपाजनों ने पुतला फूंका। कहा कि पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति में जुटी हुई है। इससे स्पष्ट है कि मौजूदा सरकार में युवतियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जिला सचिव नईमुद्दीन ने कहा कि कई थानों की पुलिस चार दिनों से अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है लेकिन अब तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस मौके पर मीना देवी, सत्यदेव पांडेय, नरेश यादव, राजेश चौधरी, वीरेंद्र शर्मा, मुन्नालाल गुप्ता, महेंद्र निषाद, सुल्तान कुरैशी, अमन, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें