घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में करीब महीने भर पूर्व पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मारने के आरोपी व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान कर दिया।
बसही निवासी चंपा देवी पत्नी काशीनाथ ने तहरीर दिया था कि धुरकरी में पांच साल पहले ब्याही उसकी बेटी सुनीता (24) को बीते 23 मार्च को दामाद राजेश ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया था। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना के करीब महीने भर बाद शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में धुरकरी निवासी दामाद राजेश पर केस दर्ज किया गया था। गुरुवार को सुबह आरोपी राजेश को उसके घर से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।