प्रदेश के पांच महानगरों व सात जिलों के विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने गुरुवार को भी झरियानाला गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार व ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। अभियंता संघ ओबरा-पिपरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा ने बताया कि गुरुवार को शक्तिभवन में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार के बीच हुई। फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो सका है। कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री, ऊर्जा क्षेत्र के उच्चाधिकारियों को पूर्व में सुधार प्रस्ताव दिए गए थे। लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गई। इं. बीएन सिंह, आरके गुप्ता, एके राय, आरके सिंह, अवधेश सिंह, बाल मुकुंद यादव, दिवाकर शुक्ला, अंकित प्रकाश, अर्जुन वर्मा, मनोज गुप्ता, सनी गुप्ता, बीडी विश्वकर्मा, राधामोहन प्रजापति, अजय सिंह, पशुपतिनाथ विश्वकर्मा मौजूद रहे।