फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मजदूरी को लेकर प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया मजदूरी को लेकर अनपरा परियोजना के श्रमिकों द्वारा काली पट्टी बांधकर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर एक सप्ताह से मजदूरी भुगतान को लेकर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहा है परंतु प्रबंधन संवेदनहीन बना हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी तीन माह का बकाया वेतन की बात मानी है। प्रबंधन हर माह की दस तारीख को वेतन भुगतान का निदेज्श दिया गया है । जिसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बुनियादी सुविधायें देना तो दूर की बात है उनके हक की मजदूरी पर भी डाका डाला जा रहा है। श्रमिक अपने हक के प्रति जागरूक है और अपने हक को लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मांगें नहीं मानी गयी तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस अवसर पर मोहन प्रसाद, रामधनी, सुरेंद्र पाल, गणेश सिंह, रामआशीष सिंह, मुन्नी लाल, शिवकुमार सोनी, सुभाष केवट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें