फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना बंद किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्युत विभाग कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना बंद किए जाने से किसानों को सबसे ज्यादे परेशानी उठानी पड़ेगी, क्योंकि इसका लाभ किसान बिजली का बिल जमा करते समय उठाते थे।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अभी हाल में ही बिजली के दामों में वृद्धि कर दी गई। इसके अलावा एकमुश्त समाधान योजना को भी बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से आम जनमानस को परेशानी हो रही है। इस समय सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है, क्योंकि जब सिंचाई का समय आया तो डीजल के दाम को भी बढ़ा दिया गया। जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। किसानों को ऋण माफी का झूठा आश्वासन देकर ठगा गया है। जितेंद्र शर्मा एवं रमेश यादव ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना बंद करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह जन विरोधी है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता इसका मुंहतोड़ जवाब आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव में देकर सरकार को सबक सिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना कुशवाहा, जुनैद, अजीत गिरी, मोहम्मद सज्जाद, पारस यादव, रिंकू खरवार, दिनेश बियार, तब्बू, तसउव्वर, गोपाल, मोती कोल, राकेश, रिषि भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें