फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को सदर तहसील में कांग्रसेजनों ने धरना दिया। एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि घोटालेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव/जिले के प्रभारी डॉ. राजेश चौधरी ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक का 11400 करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को गिरफ्तार करते हुए इस घोटाले में संलिप्त नेता, अधिकारी समेत अन्य की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार राइफल घोटाले के डील को सार्वजनिक करें। पनामा पेपर एवं सृजन घोटाले के आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई हो। जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में स्थापित कंपनियों द्वारा सीएसआर का पैसा बंदरबांट किया जा रहा है। इसकी जांच कराकर दोषी व्यक्तियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि जिले में संचालित हो रहे कल कारखानों में स्थानीय बेरोजगारों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए। जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। मोदी सरकार में विकास कार्य नहीं हो रहा है। पीसीसी सदस्य ईश्वरी नारायण सिंह, अनिल सिंह, नूरउद्दीन खां, राम बचन चौहान, सुशील पाठक, लवकुश केशरी, नामवर कुशवाहा, हरदेव तिवारी, श्रवण पांडेय, विनयकांत चौबे, श्रीप्रकाश सिंह, अमित चतुर्वेदी, कन्हैया पांडेय, सोनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें