सोनभद्र। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में कोषागार द्वारा प्रस्तुत अनुदान वार बजट आवंटन, व्यय एवं अवशेष विवरण 7 फरवरी के अनुसार प्रदर्शित अवशेष बजट का समय से भुगतान किया जाना है। इसके लिए जरूरी है कि सभी आहरण वितरण अधिकारी सात फरवरी के बजट के क्रम में समस्त बिल हर हाल में दस मार्च तक प्रस्तुत कर दें। इसके बाद इससे संबंधित कोई देयक स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोषागार इसकी जांच कर अधिकतम 15 मार्च तक, सबंधित को टोकन नंबर जारी कर देगा। इसके बाद 18 मार्च तक ट्रांजेक्शन फाइल प्रस्तुत कर देनी होगी, ताकि समय से भुगतान की कार्यवाही की जा सके। देरी के लिए संबंधित व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।