फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के समस्याओं के निदान को बने राष्ट्रीय छात्र आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय सचिव, यूपी के प्रभारी केवल कुमार शर्मा ने संगठन की समीक्षा की। नौ अप्रैल को संगठन के जयपुर में होने वाले स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई। छात्रों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय सचिव शर्मा का कार्यकर्ताओं ने हिंदुआरी तिराहे पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों जिला, ब्लॉक स्तर पर संगठन की समीक्षा की। छात्रों की समस्याओं को लेकर अब तक जिले में हुए आंदोलनों, यहां की बड़ी छात्र समस्याओं के बारे में उन्होंने जानकारी ली। कहा कि छात्रों के समस्याओं के निदान के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर छात्र आयोग के गठन की जरूरत है। स्वतंत्र चुनाव आयोग और साइबर कानून पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के साथ जिलाधिकारी द्वारा किये गए दुर्व्यवहार के विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अभिषेक चौबे, विवेक सिंह, आकाश कुमार सोनू, अभिषेक द्विवेदी, सतीश पटेल, अनुराग चौबे, सुमित त्रिपाठी, अभिनेष मौर्य, दिलीप चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें