फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगवां में प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण कार्यों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के चतरा और नगवां ब्लॉक में धीमी गति से प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों की जांच शुरू हो गई है। रविवार को नगवां ब्लॉक में सीडीओ ने आवासों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। एक-एक ग्राम विकास अधिकारी से आवास के निर्माण के संबंध मेें पूछताछ किया। उन्होंने आवास का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन से आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने लिए धन मुहैया कराया गया। बावजूद इसके कार्य धीमी गति से हो रहा है। इसका खुलासा सूबे के ग्राम्य विकास आयुक्त पार्थ सारथी सेन ने पत्र भेज कर किया है। उन्होंने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत राज्य स्तर पर की कई समीक्षा के दौरान चतरा और नगवां ब्लॉक क्षेत्र में पीएम आवास के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई है। विकास खंडों के अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा कर कम कार्यों का परीक्षण कर यदि अधिकारियों/कर्मचारियों की शिथिलता और गैर जिम्मेदारी के कारण कार्य प्रगति प्रभावित है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करने बात कहीं गई है। चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा के आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट दें। इसकी मानीटरिंग बीडीओ और एडीओ पंचायत करें। कार्य पूर्ण न होने की दशा में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लापरवाह मानते हुए उनकेे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें