पिपरी स्थित सिंचाई विभाग के अस्पताल का रविवार को म्योरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने निरीक्षण किया। बताया कि एक सप्ताह में सुचारू रूप से अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले प्रसव केंद्र और वैक्सीन सम्बन्धित कार्य शुरू होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात की। बता दें कि उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द अस्पताल का सुचारु संचालन शुरू कराने का अनुरोध किया था।