सोनभद्र। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे जेसेबी से बीएसएनएल की ओफएसी केबिल कट गई। केबिल कटने से दूसरे दिन शुक्रवार की सांय करीब चार बजे तक राबर्ट्सगंज नगर समेत आसपास के इलाकों में इंटरनेट व्यवस्था ध्वस्त रही। सरकारी और प्राइवेट दफ्तराें में कामकाज करने में सबसेे अधिक परेशानी हुई। इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मड़िहान में केबिल कटने से समस्याएं हुई थी। करीब 21 घंटे कड़ी मशक्त करने के बाद कर्मियों ने केबिल को जोड़कर इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी ।