सोनभद। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट एवं प्रभा श्री ग्रामोदय सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में तीन नवंबर को कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज स्थित डॉ.बीपी सिंगला के आवास पर शाम चार बजे से सात बजे के बीच होगा। आयोजन समिति के आत्म प्रकाश त्रिपाठी एवं प्रद्युमभन तिवारी ने बताया कि कवि गोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर एवं विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पांडेय विकल होंगे। इसमें युवा रचनाकार जितेंद्र सिंह संजय के अलावा जिले के साहित्यकार कविता पाठ करेंगे। इस मौके पर पांच कवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।(ब्यूरो)