फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने गांव को ओडीएफ करने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को डीपीआरओ आरके भारती ने म्योरपुर, बभनी और दुद्धी के कर्मचारियों के साथ बैठक की। गांव को ओडीएफ करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि गांवों को ओडीएफ करने की दिशा में भी पूरा प्रयास करें, जिससे सभी गांवों को खुले में शौचमुक्त किया जा सके। उन्होंने दो अक्तूबर तक ज्यादा से ज्यादा गांवों को ओडीएफ करने पर जोर दिया। गांवों के विकास में तेजी लाने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने की हिदायत दी। कहा कि सभी ब्लॉकों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और ग्रामीण किसी भी दशा में इधर-उधर न भटकें। कहा कि सफाई कर्मियों की उपस्थिति हरहाल में गांव में सुनिश्चित की जाए, जिससे गांव को स्वच्छ बनाया जा सके। स्वछता अभियान के जिला समन्वयक अनिल केसरी ने कहा कि गांव को शौच मुक्त बनाने के लिए जब तक ग्राम पंचायत स्तर पर पहल नहीं होगी, तब तक कुछ नहीं हो पाएगा। उन्होंने शौचालय के डिजाइन में परिवर्तन न करने की बात कही। बैठक में काशीराम ठाकुर, लालजी देव पांडेय, प्रेमनाथ चौबे, शैलेंद्र सिंह, आशा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें