सोनभद्र (डाला)। स्थानीय अल्ट्राटेक सिमेंट के कर्मचारियों ने प्रबंधक द्वारा श्रमिक हितों कि अनदेखी का आरोप लगाते हुए दूसरे दिन शनिवार को डाला सिमेंट श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेश द्ववेदी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। सैकडो़ कर्मचारियों ने हाथ में मशाल जुलूस लेकर डाला शहीद स्थल से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च निकालकर आंदोलन को धार दिया।
महामंत्री डाला सिमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ उत्तम मिश्रा ने कहा कि पहले दिन काला फीता, दूसरे दिन मशाल जुलूस और रविवार से धरना एवं गेट मीटिंग होगी। जब तक मांग पूरी नहीं होती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पांच सूत्री पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। मांग किया कि सभी ठेकेदारी एवं संविदा श्रमिकों के लिए सीमेंट अधिनियम के तहत स्पष्ट नीति बनाई जाए। पैकिंग प्लांट के मजदूरों को पूरे महीने काम दिया जाए व सीमेंट अधिनियम के तहत निर्धारित वेतन मान व सभी ठेकेदारी मजदूरों को सैलरी स्लिप दिया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में पीएसी फोर्स के कई थानों के प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बृजेश तिवारी, हरदेव नारायण तिवारी समेत कई अन्य मौजूद रहे।