फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक की लड़ाई अंतिम दम तक लडने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर शुक्रवार को भी बीएसए कार्यालय परिसर उरमौरा में शिक्षक/शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। चेतावनी देते हुए कहा कि हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना क्यों न पड़ें।
विज्ञापन

जिला संयोजक वकील अहमद खां और शशिभूषण तिवारी ने कहा कि लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि शिक्षामित्रों के मंाग पर ही विचार किया जाएगा। जिसमें समान काम और समान वेतन की मांगें प्रमुख थी। इस पर सीएम ने सहमति भी जताई थी। लेकिन सरकार ने बिना संगठनों से बात किए ही दस हजार रुपये मानदेय का प्रस्ताव पास कर दिया। अजीत सिंह, विनोद कुमार मौर्य, दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। प्रदेश में प्रतिदिन एक-दो शिक्षामित्रों की मौतें हो रही है। फिर भी सरकार मौन धारण की हुई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनिल सिंह, राजबली मिश्रा, अनिल दूबे, नीलम, सरिता मौर्या ने कहा कि सरकार की नीतियां धीरे-धीरे शिक्षामित्रों को मौत की ओर ले जा रही है। कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार वादाखिलाफी कर रही है। संचालन अरविंद सिंह ने किया। अरुण केशरी, अशोक पांडेय, चंद्रभान, रामविलास, गुलाब यादव, महिमा, सुशीला, अनिता, चंचला, मीरा सिंह, सुनीता पाठक, जय प्रकाश, प्रमोद पांडेय, रविंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें