सोनभद्र। विभिन्न धाराओें के मुकदमों में फरार चल रहे अभियुक्तों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चोरी के फरार चल रहे अभियुक्त राहुल जायसवाल के ऊपर 15 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक शक्तिनगर थाने में वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल जायसवाल के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम है। कई बार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 23 जनवरी 2020 को शक्तिनगर थानाध्यक्ष फरार चल रहे आरोपी के ऊपर पुरस्कार घोषित करने के लिए पिपरी सीओ और एसपी को रिपोर्ट भेजा।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अपराधी राहुल को बंदी बनाने या बंदीकरण का विरोध करने पर आवश्यक बल प्रयोग करके जो बंदी बनाएगा या कराएगा अथवा कराने के लिए सही सूचना देगा उसे 15 हजार से पुरस्कृत किया जाएगा।