फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 144 कन्याओं ने किया 12 ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम शिव मंदिर में 56वें दिन 144 कन्याओं ने 12 ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक व पूजन किया। इसके बाद जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम कथा का भक्तों ने रसपान किया।
विज्ञापन

आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने 12 ज्योतिर्लिंग का 144 कन्याओं के जरिए रुद्राभिषेक व पूजन कराया। सभी कन्याओं को मुकुट बांधा गया। भिखारी बाबा ने बताया कि 30 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक के नेतृत्व में जरूरतमंदों में मच्छरदानी वितरित किया जाएगा। इस मौके पर रेवती तिवारी, रामा देवी, शारदा देवी, अर्चना पौर, सीता अग्रवाल, करुणा सिंह, चिंता मौर्य, बिमला देवी, कृष्णावती, मंगल कुशवाहा, रमेश, शशि देवी, प्रियंका, प्रिया पटवा, रेणु गुप्ता, हरिहोविंद, जनक दुलारी, पूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें