बीजपुर। यूपीपीसीएल के कुंडाडीह म्योरपुर, नधिरा, बभनी उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण इलाके में बिजली के जर्जर उपकरण को बदलने का कार्य इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसकी जानकारी बिजली विभाग के एक्सईएन पिपरी सुजीत कुमार गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि जर्जर उपकरण को बदलने के लिए सरकार से धन आवंटित हो गया है। सितंबर से कार्य शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। पिछले कई वर्षों से जर्जर उपकरण के कारण ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है और कई दिनों तक बंद रहती है। जर्जर उपकरण बदलने के लिए कई बार अधिकारियों ने स्टीमेट बना कर शासन स्तर पर भेजा था। धनाभाव के कारण जर्जर उपकरण नहीं बदला जा सका। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया और लाइनलॉस को कम करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल जर्जर उपकरण को बदलने का निर्देश दिया है।