फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा के विनय बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा। सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं का खासा दबदबा रहा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा के विनय श्रीवास्तव ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। वहीं पूरे इलाहाबाद जोन में चौथा स्थान हासिल कर जिले के साथ ऊर्जांचल परिक्षेत्र का मान बढ़ाया। इसी विद्यालय की शिल्पा और डीएवी बीना के शिवम् बंसल 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में दूसरा और सेंट जोसेफ स्कूल रिहंदनगर की सृष्टि सिंह ने 96.8 फीसद अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल राबटर्सगंज की छात्रा शैली सिंह ने 94.6 प्रशित, अमन मिश्रा 94.4 प्रतिशत, रामेंद्र मिश्रा 93.8 प्रतिशत, रचना सिंह 93.8 प्रतिशत, मीनू राज 93.4 प्रतिशत, कुमार आर्नव 93 प्रतिशत, ऑचल वर्मा 92.6 प्रतिशत, आयुष कुमार सिंह 92.6 प्रतिशत, अभिनव कुमार श्रीवास्तव 91.6 प्रतिशत, प्रशांत कुमार ने 91 प्रतिशत, वैभव वत्स 90.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरिकेश यादव ने इस पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

मां वैष्णो माडर्न पब्लिक का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। प्रबंधक रमाशंकर दूबे और प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने कोमल केशरी ने 91 प्रतिशत, नेहा मौर्या ने 90.8 प्रतिशत, अभिनव जोशी ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर ने विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत रहा। अक्षय कुमार चौरसिया ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉप पर रहे। प्रबंधक निदेशक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि कुमार शिवम 87.8 प्रतिशत ने दूसरा, अमन सिंह 86.6 प्रतिशत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अनपरा: डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा में 12वीं परीक्षा में 107 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें 22 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय के लिए नया कीर्तिमान बना डाला। यहां के विनय श्रीवास्तव को 99.2 प्रतिशत के साथ जिला टॉप तथा पूरे इलाहाबाद जोन में चौथा स्थान मिलने की खबर पाकर परिवार और विद्यालय के लोग खुशी से उछल उठे। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने बताया कि उनके विद्यलय की शिल्पा ने 97 प्रतिशत, अभिनव कुमार यादव ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया। तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रंसिस सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में प्रशांत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, प्रीतिकेय मौर्य ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और समृद्धि सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सूरज बागला ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, शिवांगी कुमारी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और दृष्टि पाण्डेय ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने परिणाम पर प्रसन्नता जताई। बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
रेणुसागर: आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुसागर में 62 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। इसमें61 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग में 93 प्रतिशत अंकों के साथ अक्षिता अग्रवाल ने प्रथम, 92 प्रतिशत अंकों के साथ पलक माहेश्वरी ने द्वितीय और 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ कुमार गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वगज् में 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रशंसा ने प्रथम, 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ कृति ने द्वितीय और 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष एवं हिण्डाल्को रेणुपावर यूनिट हेड केपी यादव, एचआर हेड शैलेष विक्रम सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य रूबी ओझा ने प्रसन्नता जताई। डीएवी बीना के प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि विज्ञान वर्ग के शिवम् बंसल 97 प्रतिशत, हरीश कुमार मौर्या 96 प्रतिशत, सोनम चौरसिया 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
बीजपुर: एनटीपीसी रिहंद नगर आवासीय परिसर में संचालित सेंट जोसेफ विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य फादर सुनील नरोना ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 11 परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। सृष्टि सिंह 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रिनॉय कुरियरोसे 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान, अपणर्जा मित्तल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। डीएवी पब्लिक स्कूल बीजपुर का भी परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। 95 प्रतिशत अंक के साथ खुशी सिंघल प्रथम, 88.6 प्रतिशत अंक के साथ अकाय सिंह द्वितीय, 86 प्रतिशत अंक के साथ सुशील गुप्ता विद्यालय में तीसरे स्थान पर रहे। कला वर्ग में पायल घोष ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, वाणिज्य वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदित्य जायसवाल ने मारी बाजी। केन्द्रीय विद्यालय रिहंद नगर के संजू हलधर ने 86.8 प्रतिशत अंक, कामर्स के विजय कुमार 87.6 प्रतिशत अंक अर्जित किया।
शक्तिनगर: यहां के एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ स्कूल का 12 वीं परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा अनाघा पतेरी सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहीं। जबकि 95.8 फीसदी अंक पाकर प्रत्याशा विश्वास दूसरे और 95.4 अंक के साथ सुष्मिता पात्रा तीसरे स्थान पर रहीं। बृहस्पतिवार दोपहर आए सीबीएसई 12 वीं के नतीजे संत जोसेस स्कूल के छात्रों के लिए उत्साहजनक रहे। 12 वीं परीक्षा में कुल 112 छात्रों ने परीक्षा दिया। इसमे से 111 छात्र उत्तीर्ण घोषित हुए। प्रधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा ने बताया कि स्कूल के पांच छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। जबकि 15 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया। परिणाम आने के बाद स्कूल परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मौजूद रहीं छात्रा प्रत्याशा और सुष्मिता के परिवारीजनों ने दोनों का मुंह मीठा कराया। प्रधानाचाय वाल्टर डिसिल्वा ने उत्साहवर्धन किया। केंदी्रय विद्यालय शक्तिनगर का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उदिता सरकार ने सर्वाधिक 92 प्रतिशत अंक हासिल किया।
चुर्क: स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क के प्रबंधक/सचिव प्रकाशध्यानानंद के अनुसार 180 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 81.2 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। छात्र स्फुरदीप्ति सिंह ने गणित संवर्ग में 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कर्ष कुमार ने कॉमर्स संवर्ग में 84.8 प्रतिशत, जीवविज्ञान वर्ग में कौशल कुमार ने 86.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य एकेवर्मा, प्रधानाचार्य महाविद्यालय डॉ. एसके चौबे, शिक्षक मनोज राय, आरके शर्मा, ओपी मिश्रा, एसकेमौर्या, प्रदीप शुक्ला, प्रवीन मौर्य आदि ने प्रसन्नता जताई।
रेणुकूट: सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में नगर के विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में 93 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सभी ने सफलता पाई। वाणिज्य वर्ग की छात्रा श्रुति अग्रवाल 96.4 प्रतिशत विद्यालय में टॉप पर रही। विज्ञान वर्ग की स्नेहा कौशिक ने 96.2, प्रांजल सिंह 95.8, कुमारी दीक्षा, दिग्विजय श्रीवास्तव और राहुल गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य डाफनी अंगर ने बताया कि यहां के 27 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा और 85 ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया। निर्मला कान्वेंट हाईस्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर किरतण ने बताया कि 130 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सभी सफल रहे। दस छात्रों ने 90 फीसदी से ज्याद़ा अंक पाया। विज्ञान वगज् के छात्र वैष्णो दत्त ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। अरित्र सिन्हा ने 95.4 प्रतिशत, अमित सिंह ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया। केसरी देवी कनोरिया विद्या मंदिर का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रजत कुमार सिंह 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम आए। प्रधानाचार्य गौतम गुप्ता ने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

चोपन: नगर के केंद्रीय विद्यालय चोपन का परीक्षा परिणाम 97.6प्रतिशत रहा। प्रिया भाटिया 93.4 अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, गौरव गुप्ता 92.2 प्रतिशत द्वितीय, बंसिता सिंह 91.6 प्रतिशत तृतीय, ज्योतिगर्ग 91.4 प्रतिशत चौथे, काजल अग्रवाल 91 प्रतिशत पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें