फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित कार्य करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में 48वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सोमवार को प्लांट परिसर स्थित सुरक्षा पार्क में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एके मुखर्जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुखर्जी ने कहा कि सुरक्षित कार्य करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। सुरक्षित कार्य करने से स्वयं के साथ-साथ परिवार एवं देश भी सुरक्षित रहेगा। मुख्य अतिथि ने कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सुरक्षित कार्य करने के लिए संविदाकर्मियों को पुरस्कृत भी किया। महाप्रबंधक रंजन कुमार, महाप्रबंधक ए के चट्टोपाध्याय, प्रबंधन एम रमेश, महाप्रबंधक जीसी चौकसे, मुकेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। पुरस्कारों की कड़ी में 20 संविदा कर्मियों को बेस्ट सेफ्टी प्रैक्टीसेस में विशेष पहल के लिए पुरस्कृत किया गया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक मुकेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें