फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने शिक्षण केंद्र को दिए पांच कम्प्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्थित शासकीय स्कूलों के छात्रों को कम्प्यूटर ज्ञान के जरिए आधुनिक जीवन की बारीकी सीखने का मौका मिलेगा। एनसीएल ने शिक्षण केंद्र को मंगलवार को पांच कम्प्यटूर दिए। इससे पहले भी केंद्र को पांच कम्प्यूटर दिए गए थे। एनसीएल का मानना है कि जरूरतमंद छात्राओं को आधुनिक जीवन के अभिन्न अंग एवं रोजगार पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कौशल में से एक कंप्यूटर है। इसके संचालन का प्रशिक्षण दिलाने में सहयोग देने के उद्देश्य से नॉर्दर्न कोलफील्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत मंगलवार को पांच कंप्यूटर दिए। एनसीएल मुख्यालय स्थित अधिकारी मनोरंजन गृह में आयोजित कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम में एनसीएल के कृति महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि और उपाध्यक्षा प्रतिमा पांडेय एवं नीलू ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें