सोनभद्र। स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय एवं पब्लिक स्कूल चुर्क में मंगलवार को स्नातक तृतीय वर्ष और इंटर फाइनल के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। इसमें स्नातक तृतीय वर्ष की प्रियंका को मेधावी छात्रा, प्रतिभा रंजन को अनुशासित और शिवांगी पांडेय को मिस फेयरवेल का पुरस्कार दिया गया। अन्य छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की।
समारोह को दो सत्रों में बांटा गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ स्वामी हरसेवानंद महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यहां विद्यालय के सचिव व प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने बच्चों को भविष्य के लिए उत्तम उच्च शिक्षा के प्रति सतर्क और उत्साहित किया। कहा कि अपनी जिज्ञासा को कभी कम मत करें, क्योंकि इसी पर उनका परिवार, विद्यालय व समाज का स्वरूप निर्भर है। उन्होंने विदा होने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न दिया। बीए तृतीय वर्ष प्रियंका को मेघावी छात्रा, प्रतिभा रंजन को अनुशासित छात्रा, शिवांगी पांडेय को मिस फेयरवेल, कादंबरी श्रीवास्तव को बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा तथा पब्लिक स्कूल के शिवांग्शु चंदा को अनुशासित छात्र, स्फुर दीप्ति सिंह को मेधावी छात्र, सलोनी सिंह को मिस फेयरवेल, अजय सिंह को मिस्टर फेयरवेल, अनीस रजा को बहुमुखी प्रतिभा के धनी का पुरस्कार दिया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य की झड़ी लगा दी। कुछ शिक्षकों ने भी गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एसके चौबे ने बच्चों को स्वर्णिम कल की ओर बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा दी। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके वर्मा ने कहा कि सच्ची निष्ठा व कठिन परिश्रम से ज्ञान प्राप्त कर के ही आकाश की बुलंदी को छुआ जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनुष्का मौर्या एवं तनु पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आरके शर्मा ने किया। यहां सुजाता पांडेय, अमरजीत सिहं, रामनारायण, सरोज उपाध्याय, राकेश, रवि सिन्हा, मनोज राय, संजय कुमार, प्रदीप कुमार शुक्ला, सर्वेश मिश्र, चंचला मिश्रा, प्रवीण कुमार, गोपान कृष्ण सूद, राजेश पनिका मौजूद रहे।