अनपरा(सोनभद्र)। एनसीएल बीना परियोजना द्वारा घरसडी, जवाहर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर दवा वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि स्टाफ अधिकारी पी के दुबे ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सबसे बड़ी पूजी उसका स्वास्थ्य है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित खान पान व व्यायाम आवश्यक है। घरसडी, जवाहर नगर, चंदुआर, बरवानी, कोहरौलिया के 288 ग्रामीणों का जांच कर दवा वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीना परियोजना डॉ तापस हलधर, डॉ मंजुला सिंह की टीम ने ब्लड प्रेशर, सुगर, बुखार की जांच की। इस अवसर पर के पी सिंह, संजय, देवपाल साई, राजेश आदि मौजूद थे।