फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में बुुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिचौलियों के माध्यम से उपचार करने के नाम पर डॉक्टर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व बिचौलिए ने मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी घायल कृष्णा (50) से ऑपरेशन करने के नाम पर दस से 12 हजार की मांग किया था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

पूर्व लोक सभा प्रभारी शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों का शोषण जारी है। कई चिकित्सकों के संरक्षण में बिचौलिए सक्रिय होकर मरीजों को गुमराह कर उनका आर्थिक शेषण कर रहे हैं। चेेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल को बिचौलियों से मुक्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। सेवादल की प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे ने कहा कि जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान रुपये की मांग की जाती है। कांग्रेस के महासिचव अरविंद सिंह एवं पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष सरजू प्रसाद यादव ने कहा कि अस्पताल भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। यहां आने वाले मरीजों को बिचौलिए गुमराह कर अपने सेटिंग वाले निजी अस्पतालों में ले जाते है। यहां पर मरीजों का आर्थिक शोषण किया जाता है। इसमें अस्पताल में तैनात कुछ महिला और पुरुष स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान रामानंद पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, सोनेंद्र सिंह, साजिद खां, जितेंद्र पांडेय, जय प्रकाश चौबे, बसावन गुप्ता, राम सागर पटेल, अल्ताफ कुरैशी, प्रवेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें