सोनभद्र/शाहगंज/सलखन। महात्मा गांधी जयंती की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भाजपा के लोगों ने सांसद छोटेलाल खरवार की अगुवाई में राबर्ट्सगंज में पदयात्रा निकाली। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व नपा चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत चौबे, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
शाहगंज मंडल में घोरावल विधान सभा के दुगौलिया, मरांची, बालडीह, बड़ागांव समेत कई गांवो में पदयात्रा निकाली गई। अगुवाई ओबरा विधान सभा प्रभारी माला चौबे ने की। ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताने के साथ ही उसके फायदे बताए गए। बड़ागांव में मंडल के सभी कार्यकताओं ने रात्रि विश्राम किया। इस अवसर पर अशोक पांडेय, बृजेश श्रीवास्तव, बाबूलाल मौर्या, संतोष वर्मा, गोल्डन श्रीवास्तव, अनुराग चौबे, कुश पटेल, राहुल पटेल, पंकज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, मारकुंडी ग्राम पंचायत के मीना बाजार से भाजपाजनों ने पदयात्रा निकाली। मारकुंडी बाजार होते हुए ओबरी, सलखन पहुंची। प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, यात्रा प्रमुख संजय केशरी, विकास पटेल, संतोष साहनी, सत्यदेव पांडेय, संदीप पांडेय, विकास पाठक, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।