सोनभद्र। दीपावली पर्व के माहौल में शनिवार को नगर के सिविल लाइंस स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा तीन से छह तक की कनिष्ठ वर्ग की छात्राओं एवं कक्षा सात से 10 तक की वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर अपने-अपने सदन को विजयी बनाने का भरपूर प्रयास किया। सभी छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उल्लास और उत्साह के प्रतिभाग किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा में कनिष्ठ वर्ग में ब्लू हाउस की तनू प्रिया एवं उनकी सहेलियों ने सजाई। उनकी रंगोली को प्रथम स्थान मिला। रेड हाउस की खुशी कुमारी एवं उनकी सहेलियों की सजाई रंगोली को दूसरा और यलो हाउस की सोनाक्षी एवं उनकी सहेलियों की सजाई रंगोली को तीसरा स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की इशिका सिंह एवं उनकी सहेलियों की सजाई गयी रंगोली को प्रथम, रेड हाउस की माही सिंह एवं उनकी सहेलियों की सजाई गयी रंगोली को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जबकि ग्रीन हाउस की साक्षी त्रिपाठी एवं उनकी सहेलियों की सजाई गयी रंगोली तथा यलो हाउस की खुशी पाठक एवं उनकी सहेलियों की सजाई गयी रंगोली को संयुक्त रुप से तीसरा स्थान मिला। उर्मिला यादव, ग्लोरिया बिसेन एवं दीपिका शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता का संपादन किया। यहां फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा, वंदना लकड़ा, शिक्षक शिवनाथ सिंह, प्रदीप चौबे, सूर्यमणि सिंह, आशुतोष पाठक, अशोकपति त्रिपाठी, शिक्षिका शकीला जैदी, सबिहा बेगम, कनकलता, नीलम गुप्ता, जूली मारिया मौजूद रहीं।