फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करेगी एनसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनगर । कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार रीना सिन्हा पुरी ने कहा है कि अपने बेहतरीन प्रदर्शन एवं कार्यशैली की बदौलत नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड चालू वित्तीय वर्ष में भी अपना कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करेगी। पुरी एक दिवसीय एनसीएल दौरे के दौरान मंगलवार शाम एनसीएल के महाप्रबंधकों के साथ कंपनी के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कंपनी के कोयला उत्पादन, प्रेषण, चुनौतियों सहित भावी योजनाओं की जानकारी ली और लक्ष्यों को पूरा करते हुए उत्पादन एवं प्रेषण के नए शिखर स्थापित किए जाने में कोयला मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।एनसीएल दौरे के दौरान उनके साथ कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पीके सिन्हा, निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पाण्डेय और निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना पीएम प्रसाद उपस्थित रहे। पुरी ने कंपनी की बीना, खड़िया तथा दुधीचुआ कोयला परियोजनाओं का दौरा कर इन सभी कोयला परियोजनाओं की प्लानिंग एवं कार्यप्रणाली समझी तथा कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। बीना खदान में कार्यरत दो महिला ड्रिल ऑपरेटरों मुन्नी देवी एवं फूलमती देवी को खदान क्षेत्र में ड्रिलिंग जैसे दुरूह कार्य को निरंतर सफलतापूर्वक अंजाम देने में उनकी महारत के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने इन दोनों महिला ड्रिल ऑपरेटरों को महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल बताते हुए उन्हें जीवन में कुछ कर.गुजरने का जज्बा रखने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण बताया। खड़िया क्षेत्र के नव निर्मित बेस वर्कशॉप परिसर में पुरी ने एनसीएल सीएमडी एवं निदेशक गणों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। अपने एनसीएल दौरे के दौरान उन्होंने जयंत क्षेत्र की बेस वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम में 100 टन क्षमता का एक नया डंपर राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें