बभनी। बभनी ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को ब्लाक परिसर की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत पार्थ राज सिंह ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने ब्लाक परिसर में कर्मचारियों के साथ झाड़ू भी लगाया। सफाई कर्मियों की बैठक में उन्होंने गांव के पंचायत भवन, स्कूल की सफाई के निर्देश दिए। कहा कि सफाई कर्मी गांव में जाकर लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। सार्वजनिक स्थानों, खड़तंजा, पंचायत भवन, विद्यालय, नाली की सफाई अनिवार्य से किए जाने की हिदायत दी।