चोपन। गुरुवार को नगर के टेंपो स्टैंड पर बैठक कर सोनांचल आटो जीप एसोसिएशन का चुनाव किया गया। इसमें सर्व सहमति से ओमप्रकाश जायसवाल को अध्यक्ष, प्रदीप तिवारी को उपाध्यक्ष, राजेंद्र उपाध्याय को सचिव, अशोक गुप्ता को कोषाध्यक्ष व रवि मद्घेशिया को महामंत्री बनाया गया। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय, रामनरेश चौधरी, अविनाश मालवीय, कमलेश सोनकर, राहुल शर्मा मौजूद रहे।