फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरूषों के आदर्शों से लेनी चाहिए सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने से देश व समाज का सही विकास होता है। प्रेम भाई एक कर्मयोगी पुरुष थे, उनका कर्म अब भी जिले में दिखाई देता है। यह बातें वनवासी सेवा आश्रम में धीरेंद्र कुमार, गोविंद बल्लभ पंत व प्रेम भाई की जयंती पर आश्रम अध्यक्ष अजय शेखर ने कही। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती कार्य करने की प्रेरणा देती है। ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता तभी है जब हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलें। वक्ताओं ने कहा देश में अनेक महान व्यक्तित्व के लोग रहे हैं, जिनके कर्म, तपस्या और नेतृत्व से देश महान कहलाता है। उनके किये कर्म याद कर हम सभी अपना मार्ग प्रशस्त करते हैं। लोगों ने सुबह यहां श्रमदान किया। इस दौरान डॉ. विभा, प्रेमलता, भोला सिंह, सर्वजीत, विमल, माया मौजूद रहीं। बच्चों ने प्रभात फेरी का आयोजन कर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें