फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलंडर न मिलने से खफा ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बभनी इंडेन गैस ऐजेंसी पर सोमवार को इकदीरी गाव के ग्रामीण सिलेंडर न मिलने से भड़क गए। अनियमितता का आरोप लगाते हुए उन्होंने जमकर हंगामा किया। भाजपा के जिला संयोजक आरपी शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका गुप्ता ने ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद एसडीएम दुद्धी को मामले की जानकारी दी, तब ग्रामीण शांत हुए। मानकुंवर, मानमती, फुलकुंवर, रीना देवी, बबिता, सावित्री, मानकुंवर, मानमती, हुलकुंवर, बेचनी, राजकुमारी, अतवरिया ने बताया कि सिलिंडर वितरण में अनियमितता की जा रही है। कनेक्शन होने के बावजूद सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। इकदीरी निवासी चंद्रिका शर्मा ने भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उधर, नोडल अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें