फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल, सेक्टर, बूथ कमेटी के अनुभव किये साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। भाजपा चोपन मंडल की बैठक सोमवार को नगर में हुई। इसमें पश्चिम बंगाल कोलकाता जमोन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जगमोहन राव के नेतृत्व में पूर्णकालिक विस्तारकों का दल मंडल, सेक्टर व बूथ संरचना को जानने-समझने तथा अनुभवों को साझा करने के लिए शामिल हुआ। राव के साथ ग्रामवासी सेवा आश्रम सोन तट पर सेमिक भौमिक, बृहस्पति महते, विजय मुनमुन, माणिक सरकार, मनोज महतो भी पहुंचे। उन्होंने चोपन मंडल के बैठक में संगठन के एक-एक बिंदुओं पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने अतिथियों का स्वागत किया। संगठन दर्शन अभियान के जिला संयोजक भाजपा के जिला मंत्री आशुतोष चौबे ने कहा कि चोपन मंडल सौभाग्यशाली है जहां के बैठक में पश्चिम बंगाल के विपरीत परिस्थिति में कार्य करने वाले पूर्णकालिक विस्तारकों का आगमन हुआ है। देश के सभी अलग-अलग प्रांतों व क्षेत्रों का कार्यकर्ता एक ही लक्ष्य भारत माता की जय के लिए काम करता है। प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रयाग गंगा पार के जिला विस्तारक दीपक दीक्षित, ओबरा विधानसभा व दुद्धी के जिला विस्तारक राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बंगाल प्रांत से आए अतिथियों का स्वागत ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी और जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह, जिला मंत्री सुनीता पांडे, आईटी विभाग जिला संयोजक मनोज सिंह, जेपी सिंह, नीलेश मिश्रा, तीर्थराज शुक्ला, विकास पटेल, जोखू खरवार, अजय भारती, दुलारी देवी, अमित मित्तल, छोटेलाल मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी, राहुल भारती, बबलू निषाद, मौजूद रहे। संचालन सतीश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें