वैनी। राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर बाइक के गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर थाना क्षेत्र सरईगाढ़ निवासी रविंद्र (30) अपने नाना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव निवासी रामदवर (85) को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। बाइक पर गांव का एक किशोर रामबदन भी सवार था। बाइक जैसे ही पटवध मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना के कुछ ही देर बाद रायपुर थानाध्यक्ष विनोद यादव पहुंच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को वैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान रामदवल की मौत हो गई। रविंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर जिला अस्पताल परिवार के लोग पहुंचे। घटना की वजह सड़क पर बाइक का फिसलना बताया जा रहा है। इस हादसे में किशोर को मामूली चोट लगी है।