फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। ईष्ट सेंट्रल कर्मचारी यूनियन चोपन प्रथम के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रेलवे के पीडब्ल्यूआई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुबह साढ़े सात बजे से आधा घंटा आठ बजे तक रेल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक कर शोलापुर मंडल में कार्यरत भागलपुर निवासी बबलू कुमार ट्रैक मैन के निधन पर शोक जताया गया। यहां वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बबलू ने पीडब्लूआई के प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि रेल कर्मचारी आपसी एकता बनाये रखें और एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें, जिससे किसी भी तरह की परिस्थिति सामने आये तो सभी कर्मचारी डंट कर मुकाबला कर सकें। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, शाखा सचिव वीके द्विवेदी, आरके यादव, शाकिब खां अन्य रेलकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें