अनपरा। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के शापिंग सेंटर से गुरुवार की शाम वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने एक बाइक उड़ा दी। कोहरौलिया निवासी जयदीप कश्यप ने बताया वह बाइक से साप्ताहिक बाजार शापिंग सेंटर बीना आया था। बाइक खड़ा कर वह सब्जी खरीदने के लिए चला गया। शाम करीब छह बजे वह सब्जी खरीद कर वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी। जयदीप भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस मामले दर्ज कर बाइक का पता लगा रही है। उधर, परियोजना कर्मियों ने एनसीएल प्रबंधन व जिला प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।