फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भोजन चख कर जानी गुणवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखाड़ा मोहाल का आकस्मिक निरीक्षण किया। परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, किचन के साथ ही क्लास रूम, किताब, ड्रेस व बैग वितरण की स्थिति को जानी बच्चों के लिए बनाए गए मध्यांह भोजन को स्वयं खाकर भोजन की गुणवत्ता को परखी। रसोई घर में खाद्य सामग्री के ब्राण्डों का परीक्षण किया। शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का परीक्षण बालक व बालिकाओं से पूछताछ करने के साथ ही उनका बौद्धिक परीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरा करने के निर्देश संबंधितों को दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, ओएसडीडीएम अमरपाल गिरि, प्रोवेशन अधिकारी, शिक्षिका वंदना व मंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें