ओबरा। नगर में हो रहे ओबरा राईजिंग कप के पांचवे दिन का पहला मैच ओपो अटैक और महाकाल इलवेन के बीच खेला गया। ओपो अटैक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 67 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी महाकाल इलेवन की टीम 35 रनों पर ही सिमट गई। दूसरा मुकाबला यंग ब्वायज और एमएनसीसी के बीच खेला गया। पहले बल्लबाजी करते हुए एमएनसीसी आठ ओवर में 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग ब्वायज की टीम ने 7.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निर्णायक शशि सिंह और शवाब आलम रहे। कमेंटेटर अंशू पटेल और स्कोरर राहुल कुशवाहा रहे।