घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में रास्ते में साइकिल खड़ा करने के विवाद में रविवार देर रात हुई पिटाई से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घुवास गांव में कालोनी के पास रविवार रात करीब आठ बजे किसी व्यक्ति ने रास्ते में साइकल खड़ी कर दी। इस पर बरबसपुर निवासी कल्लू पाठक पुत्र रामअनुज पाठक का घुवास निवासी उदयभान सिंह (55) पुत्र माधो से विवाद हो गया। फिर कल्लू ने उदयभान की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उदयभान को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उदयभान की तहरीर पर कल्लू पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।