शक्तिनगर। एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन में कारपोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान का समापन हो गया। 21 मई से 16 जून तक संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान में सहभागी बालिकाओं का सर्वांगीण विकास से संबंधित कार्यक्रम हुए।
समापन कार्यकारी निदेशक वीएसआर मनोज कुमार के मुख्य आतिथ्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ । मुख्य अतिथि एवं समूह महाप्रबंधक सिंगरौली समूह महाप्रबंधक विध्याचल विद्युत गृह तथा वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिभाग कर रहीं बालिकाओं ने प्रशिक्षण के दौरान अपने हाथों से तैयार किए गए पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । सामाजिक बुराइयों की थीम पर कई एक प्रभावी नाटिकाओं की प्रस्तुतियां पेश हुई जो खुब सराही गयी। कार्यक्रम की खासियत यह रहीं की सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन बालिका सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभागी कर रहीं बालिकाओं द्वारा किया गया । इस मौके पर बालिकाओं द्वारा तैयार की गयी वस्तुओं की प्रदर्शनी सजाई गई थी। प्रतिभागी बालिकाओं को इस कार्यक्रम में सहभागिता प्रमाण-पत्र बतौर स्मृति चिन्ह टाइन कंपनी की घड़ी तथा पौध भेंट करने के साथ कार्यक्रम उत्सव की तरह संपन्न हुआ ।