फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय दुर्व्यवस्था के हैं शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। म्योरपुर ग्राम पंचायत में गुरुद्वारा के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय दुर्व्यवस्था का शिकार है। पानी के अभाव में गंदगी से पटा शौचालय ओडीएफ अभियान को आइना दिखा रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल सार्वजनिक शौचालय के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

म्योरपुर ग्राम पंचायत में ओडीएफ की परिकल्पना साकार हो पाना काफी कठिन लग रहा है। यहां गुरुद्वारा के ठीक बगल में स्थित सार्वजनिक शौचालय दुर्दशा का शिकार हो गया है। शौचालय के मेन गेट पर ही गंदगी का अंबार है। इसमें पानी आपूर्ति के लिए लगाई गई पानी की टंकियां पूरी तरह से टूट कर बिखरी हुई हैं। सार्वजनिक शौचालय के परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब है। पानी की कमी से शौचालय में गंदगी है। इससे यहां वातावरण तो प्रदूषित हो रहा है। दोबारा वहां जाने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। सफाई कर्मी के भी न होने से शौचालय दुर्व्यवस्था का शिकार है। लोगों ने शौचालय को सुव्यवस्थित कर मरम्मत की मांग भी की, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। गांव के सुनील, आलोक, जितेंद्र, रामलाल, जयप्रकाश ने शौचालय के मरम्मत की मांग की है। एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय की जांच कराकर सुव्यवस्थित करने की पूरी पहल की जाएगी, जिससे गांव को तय समय सीमा में ओडीएफ किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें